यात्रियों की सुविधा हेतु खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन
mahendra india news, new delhi
रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 01407/01408, खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 20105/20106, खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्षन के अनुसार गाडी संख्या 20105, खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 11.10.26 से खडकी से प्रत्येक रविवार को 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20106, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 से ढेहर का बालाजी से प्रत्येक सोमवार को 12.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.55 बजे खडकी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 01 पॉवर कार व 01 गार्ड डिब्बो सहित 16 डिब्बे होगे।
