home page

उप-प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल जी की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन

 | 
Organising educational activities related to social concerns on the occasion of the birth anniversary of Deputy Prime Minister Jananayak Chaudhary Devi Lal ji

 mahendra india news, new delhi
भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल जी की 112वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन सीडीएलयू प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ में आहुति देते हुए किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीडीएलयू के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने कहा कि चौधरी देवीलाल जी के विचारों की प्रासंगिकता आज भी है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल का पूरा जीवन सामाजिक सरोकार के प्रति जिम्मेदारी की सीख देता है और विद्यार्थियों को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की जनरल ब्रांच द्वारा किया गया।