श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाना बड़ा सेवा कार्य, लोकदेवता बाबा रामदेव में करोड़ों लोगों की आस्था - गोबिंद कांडा
mahendra india news, new delhi
लोकदेवता बाबा रामदेव जी में देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। धार्मिक स्थलों पर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना और उनके लिए भंडारे का आयोजन करना मानव सेवा का सबसे बड़ा और पवित्र कार्य है। यह उद्गार श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने जय बाबा रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 11वें विशाल भंडारा जत्थे को रवाना करते समय पत्रकारों से वार्ता में व्यक्त किए।
सिरसा की कमेटी वाली गली स्थित ट्रस्ट कार्यालय से राजस्थान के प्रसिद्ध रूणेचा धाम (रामदेवरा) के लिए 11वें विशाल भंडारे के जत्थे तथा खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और सेवादारों ने बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाए। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि जय बाबा रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 10 वर्षों से निरंतर यह महान सेवा कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी रूणेचा धाम में लगातार 10 दिनों तक विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित देशभर से आने वाले लाखों पैदल व अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन और चाय-पानी की उत्तम व्यवस्था की गई है। यह बड़ा सेवा कार्य है।
ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार तथा कोषाध्यक्ष लीलाधर सोनी ने प्रतिवर्ष भंडारे के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए निरंतर मिल रहे वित्तीय व भौतिक सहयोग हेतु पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की कृपा से यह सेवा कार्य इतने बड़े स्तर पर लगातार 11वें वर्ष भी संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि रूणेचा धाम आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने की समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा रामदेवरा में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि खरीद का कार्य कर लिया गया है।
इस भव्य एवं सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कार्य अति शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस रवानगी कार्यक्रम के दौरान जय बाबा रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष सैनी, संदीप गर्ग, सचिव सीताराम, कान्हा राम, कुंदन लाल, लीलाधर सैनी, रविन्द्र कुमार, गोबिंद गोयल, सचिन बांसल, पवन कुमार, कुलदीप रावत विजय सिंह घोटड़ सहित अन्य मौजूद थे। बड़ी संख्या में उत्साही सेवादार उपस्थित रहे, जो भंडारे की व्यवस्था संभालने के लिए जत्थे के साथ रवाना हुए।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के साथ श्री अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, नरेश सैनी, इंद्रोश गुर्जर, लक्ष्मण राम, अश्वनी बांसल, सुदेश पचार, हरिप्रकाश शर्मा, विजय शर्मा मौजूद थे।
