बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर जांच करवाना जरूरी: इलैक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सक डा. अनु
mahendra india news, new delhi
सिरसा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सिरसा में चल रहे दस दिवसीय शिविर के दौरान मंगलवार को स्वास्थ्य व मीडिया अलर्ट पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें इलैक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सक डा. अनु ने विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने स्वास्थ्य का पूर्ण तरीके से ख्याल रख सके।
उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर भी एक मशीन की मानिंद काम करता है, जिस प्रकार देखभाल के अभाव में मशीन में खराबी आ जाती है, उसी प्रकार शरीर रूपी मशीन का ख्याल न रखने से उसमें भी कई प्रकार के रोग लग जाते हैं। डा. अनु ने बताया कि योगा शरीर को स्वस्थ रखने में काफी कारगर है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन, फैटी लीवर और हार्मोनल असंतुलन जैसी बीमारियों को बिना किसी क्रैश डाइट या अत्यधिक सप्लीमेंट्स के, केवल खान-पान में सुधार और दैनिक योग अभ्यास से पूरी तरह रिवर्स (ठीक) किया जा सकता है।
डा. अनु ने बताया कि वे लगातार विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स और स्वास्थ्य सेमिनारों के माध्यम से वर्किंग प्रोफेशनल्स को व्यस्त दिनचर्या में बेहतर स्वास्थ्य विकल्प चुनने के लिए जागरूक कर रही हैं। उनका मुख्य फोकस माइंडफुल ईटिंग, इम्यूनिटी बूस्टिंग फूड्स और दवाओं पर निर्भरता कम करके प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर रहा है।
इसके लावा वह 'डिजीज-फ्री इंडिया' (रोग मुक्त भारत) मुहिम के तहत जमीनी स्तर पर लोगों को पोषक तत्वों के सही अनुपात और शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में शिक्षित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी पद्धति बारे बताया कि यह पूरी तरह से पौधों और हर्बल अर्क पर आधारित एक सुरक्षित और वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली है, जिसके माध्यम से पुरानी बीमारियों का उपचार किया जाता है।
