home page

हरियाणा में पेस्टिसाइड दुकानदार को धमकी देकर पांच करोड़ की मांगी रंगदारी मांगी, इस गैंग से आया कॉल

 | 
Pesticide shopkeeper in Haryana threatened and extorted for ₹5 crore; call came from this gang

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में दुकानदार से धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अनाज मंडी भूना में एक दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। 


इस धमकी के बाद रविवार को दुकानदार ने नव नियुक्त थाना प्रभारी कंवर सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। धमकी मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इस बारे में जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।

शिकायत के मुताबिक दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर एक व्यक्ति ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ की मांग की। इसके बाद कॉल करने वाले ने 2 दिन के भीतर हां या ना में जवाब देने को कहा। इसी के साथ ही रकम नहीं देने पर उसके चल रहे काम को नुकसान पहुंचाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।


दुकानदार के अनुसार कॉल में आरोपी ने अपना नाम गिल्ली राणा बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा ग्रुप से बोल रहा है। उसने पांच करोड़ रुपये के लिए संदेश देने की बात कही और दुकानदार से 2 दिन में जवाब मांगा। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जवाब नहीं मिलने पर वह फिर से संपर्क करेगा। उसने यह भी दावा किया कि गैंग के दूसरे व्यक्ति से आवाज की पुष्टि करवा ले।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस थाना प्रभारी कंवर सिंह ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इसी के साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है।