home page

पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, शहर बदलते ही कहीं ₹30 तक महंगा तो ₹13 कहीं सस्ता

 | 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। यानी दिल्ली की तुलना में भोपाल में पेट्रोल खरीदना जेब पर काफी भारी पड़ता है।

mahendra india news, new delhi
अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमत में करीब 30 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल में 21.50 रुपये प्रति लीटर तक का अंतर दिखाई दे रहा है। पेट्रोल की सबसे सस्ती कीमत पोर्ट ब्लेयर में ₹88.66 और सबसे महंगी चित्तूर में ₹118.34 प्रति लीटर है। दोनों के बीच ₹29.68 प्रति लीटर का अंतर है।

डीजल में भी प्रति लीटर के हिसाब से अंतर 21.50 रुपये का है।  कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार है और पेट्रोल-डीजल के आज रेट के लिए राहत भरा मंगलवार है। ब्रेंट क्रूड सुबह 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 15 सितंबर को फ्यूल के रेट जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है

बेंचमार्क दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। वहीं, दिल्ली के मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। UP की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर है। यानी लखनऊ में पेट्रोल जयपुर और पटना की तुलना में काफी सस्ता है, जबकि डीजल की कीमत लगभग उसी स्तर पर है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। यानी दिल्ली की तुलना में भोपाल में पेट्रोल खरीदना जेब पर काफी भारी पड़ता है।