home page

PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 15 लाख रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

 | 
 PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 15 लाख रुपये, ऐसे उठाएं लाभ
PM Kisan FPO Yojana: किसानों के हित में सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार द्वार संचालित इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करना है। किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार किसानों को बिजनेस शुरु करने के लिए सहायता कर रही है। 

सरकार बिजनेस शुरु करने के लिए किसानों के खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर रही है। चलिए इस स्कीम के बारे में जानते हैं कि किसान स्कीम का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

किसानों को मिलेगी आर्थिक रुप से मदद
आपको बता दें सरकार एफपीओ स्कीम के तहत 15 लाख रुपये देती है। इस स्कीम में किसानों को खेती से जुड़ा कोई नया बिजनेस करने के लिए आर्थिक रूप से मदद की जाती है। किसान इस स्कीम का लाभ उठा भी सकते हैं इसके साथ में अपना नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं।

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक संस्था बनानी होती है। इसमें किसानों को खेती से जुड़ें उपकरण, फर्टिलाइजर, बीच और दवाएं खरीदने में सहायता मिलेगी। इस स्कीम का लाभ केवल फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को दिया जाएगा।

जानें कैसे करें आवेदन
आपको बता दें इसमें सबसे पहले 11 किसानों की एक संस्था बनानी होती है। इसके बाद आप राष्ट्रीय कृषि मार्केट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां पर होम पेज पर आपको एफपीओ के ऑप्शन को सिलेंक्ट करना है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना है और फॉर्म में दी गई सारी जानकारी को भरना है।  इसके बाद कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना है। अब फॉर्म को सबमिट करना है।

इस पोर्टल से करें लॉगिन
आपको इस स्कीम के लिए राष्ट्रीय कृषि मार्केट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको एफपीओ के ऑप्शन को क्लिक करना होगा। आपका लॉगिन फॉर्म ओपन हो जाएगा। यहां पर आप अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें इसके बाद आप लॉगिन कर पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now