PM मोदी ने मन की बात में चंद्रयान-3 की सफलता और जी 20 का जिक्र किया, पीएम ने ये दिया संदेश

भाजपा महिला मोर्चा ने परिजनों के साथ देखा पीएम के मन की बात का 105वां एपिसोड
 | 
भाजपा महिला मोर्चा ने परिजनों के साथ देखा पीएम के मन की बात का 105वां एपिसोड

 mahendra india news, new delhi

देश के PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात का 105वां एपिसोड सुनाया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुरूआती भाषण में जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और G-20 का जिक्र किया।
हरियाणा के सिरसा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने परिजनों व महिलाओं के साथ बूथ नंबर 96 पर प्रधानमंत्री के मन की बात एपिसोड को देखा व सुना। 


जिलाध्यक्ष जसविंद्र पिंकी ने बताया कि उनकी बुजुर्ग माता जगीर कौर व पड़ोस की बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी प्रधानमंत्री के मन की बात के सभी एपिसोड देखती हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने शुरूआती भाषण में G-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और G-20 का जिक्र किया। 


पीएम ने आजादी का ये अमृतकालए देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है। भारत के लोग प्रतिभा से भरे हैं। अगर उनको मौका मिले तो वह कमाल कर दिखाते हैं।

WhatsApp Group Join Now


पीएम ने सभी देसवासियों से अपील करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर को स्वच्छता पर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। सभी लोग अपना समय निकालकर इस आयोजन में अपना हाथ बटवाएं। इस स्वच्छता अभियान से जुड़ें, स्वच्छता की यह कार्यांजलि ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं त्योहारी सीजन के दौरान मेड इन इंडिया सामान ही खरीदने का पीएम ने आह्वान, जिससे आप दूसरों की खुशी का बड़ा कारण बन सकते हैं।

News Hub