पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां: हिंदी के बिना हिंदुस्तान की कल्पना अधूरी है: महेंद्र बैरवा
mahendra india news, new delh
सिरसा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां में हिंदी पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि कृष्ण कटारिया अध्यक्ष, लायंस क्लब सिरसा, सचिव चरित्र नारंग, मुकेश टुटेजा और उनकी टीम एवं प्राचार्य ललित कालड़ा और उप प्राचार्य और समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य और उपप्राचार्य द्वारा लायंस क्लब एक्टिव के सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए राजभाषा अधिकारी महेंद्र बैरवा ने हिंदी पखवाड़ा के आयोजन का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदी भाषा हमारा गौरव है, हिंदी हमारी पहचान है और हिंदी के बिना हिंदुस्तान की कल्पना अधूरी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्रा भावना द्वारा भाषण, योग माया और लावण्या द्वारा हिंदी माथे की बिंदी पर युगल नृत्य, छात्रा सुरभि द्वारा महाभारत कथा के प्रसंग पर मनमोहन काव्य प्रस्तुति और छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय और लायंस क्लब सिरसा एक्टिव की तरफ से पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरभि, द्वितीय प्रिंस तृतीय स्थान पर पायल,
निबंध लेखन प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सुरभि, द्वितीय स्थान भावना, तृतीय स्थान मिलन, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सिमरन, द्वितीय रुचिका, तृतीय निशा, श्रुतलेख प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पायल, द्वितीय मिलन, तृतीय दिनेश, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सौरव, द्वितीय प्रियंका, तृतीय मनीषा सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम रिया, द्वितीय तन्वी, तृतीय कल्पना, आशु, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम भावना, द्वितीय लवजोत, तृतीय परीक्षा, कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रथम ओजस्वी, द्वितीय रुचिका, तृतीय रजनी, शब्द पहेली प्रतियोगिता में प्रथम यश, द्वितीय योगेश, तृतीय जतिन,
स्वच्छता पखवाड़ा की गतिविधियों में नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पूनम, द्वितीय नीतिका, तृतीय लकी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम सुरभि, द्वितीय लवजोत, तृतीय भावना, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम मोहित, द्वितीय मानवी, तृतीय वृतिका, पोस्ट निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम मनजीत, द्वितीय सुमित नेहरा, तृतीय प्रिया, कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम कोमल, द्वितीय मुस्कान, तृतीय रुचिका रहे। विद्यार्थियों के बाद लायंस क्लब सिरसा के द्वारा प्राचार्य ललित कालड़ा और प्राचार्य नवीन लाम्बा और कक्षा 12वीं में जयपुर संभाग में हिंदी विषय औसत में प्रथम स्थान पर आने पर व्याख्याता महेन्द्र बैरवा, गणित विषय में द्वितीय स्थान पर रहने पर अमित भाटिया को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में उप प्राचार्य नवीन लाम्बा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
