home page

चौपटा खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री स्कूल रूपावास का सराहनीय प्रदर्शन

 | 
PM Shri School Rupawas's commendable performance in the Chaupata block level science exhibition

mahendra india news, new delhi
सिरसा। खण्ड नाथुसरी चौपटा के पीएम श्री राण्वण्माण् विद्यालय रूपावास का खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग और रोल प्ले प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। रसायन विज्ञान प्रवक्ता डा. कृष्ण ढाका ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी, रोल प्ले और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विभिन्न सात थीम्स पर आधारित थी।

साइंस रोल प्ले में हेल्थ और हाइजीन थीम में मीनाक्षी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में नीतू और स्पेस साइंस थीम में स्नेहा प्रथम स्थान पर रही। साइंस रोल प्ले में ही वेस्ट मेनेजमेंट थीम में रीतिका और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी थीम में बबीता दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान प्रदर्शनी में वेस्ट मेनेजमेंट थीम में मनीष और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी थीम में सत्यवान दूसरे स्थान पर और सतत कृषि थीम में आयुष  तथा रोबोटिक्स थीम में विवेक तीसरे स्थान पर रहे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हेल्थ और हाइजीन थीम में योगिता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में आरती दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता कृष्ण सैनी, विशाल बागड़ी, धर्मवीर भाटिया, रवींद्र कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण मंडल, पंकज शर्मा, कृष्ण लाल, पाली राम, वासुदेव, भूप सिंह ज्याणी, योगेश कुमार, योगिता चौधरी, पूजा देवी, शारदा रानी, अध्यापक बलवंत सिंह, विकास शर्मा, नीरज सुखीजा, केहरसिंह, सरोज देवी, लिपिक अमीलाल निराणीया व अन्य स्टाफ  सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now