home page

किसान नेताओं व आप पार्टी जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया डिटेन, थाने का किया घेराव

 | 
Police detained farmer leaders and the AAP district president; the police station was subsequently surrounded

 mahendra india news, new delhi
 वोट चोरी के खुलासे के बाद देश में बढ़ते जन आक्रोश से घबराई हुई बीजेपी सरकार ने किसान नेताओं और विपक्ष पार्टी के नेता आप आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य व जिला अध्यक्ष हैप्पी रानिया, कांग्रेस नेता बूटा सिंह थिंद ओटू को रात 2 बजे गिरफ्तार करके रानियां थाने में नजरबंद किया गया हैं। दारा सिंह दमदमा, सुरजीत सिंह बेगू को कल से घरों में नजरबंद किया गया है। गिरफ्तारियों के विरोध में राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जिंदा नानूआना, गोरा बराड़ के नेतृत्व में रानियां पुलिस चौकी का घेराव किया गया।

इस दौरान घेराव कर रहे लोगों ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सामने आने के बाद सरकार बौखला गई है। किसान नेताओं और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ आमजन भी इस मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद कर रहा है। लोकतंत्र सुरक्षा में किए जा रहे दिल्ली आंदोलन में हिस्सेदारी को रोकने के लिए रानियां पुलिस द्वारा नेताओं को रात दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि इस तानाशही सरकार का अंत नजदीक है। ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हम सब को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा। हमारे युवाओं को जंतर-मंतर पर जाने से रोका जा रहा है और उनके ऊपर अत्याचार किये जा रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर राजेश मलिक, रघुवीर सिंह, सतपाल सिंह चेयरमैन, रिशपाल सिंह, ज्ञानी बलजिन्द्र सिंह, स्वरूप सिंह सरपंच, हंसराज सामा, वीरेन्द कुमार, औंकार सिंह, कमलदीप सिंह, देविन्दर सिंह, सतीश कुमार, मलकीत सिंह, नवदीप सिंह, बलदेव सिंह ओटू, तरसेम सिंह, सुविंदर सिंह, जसपाल सिंह, प्रगट सिंह, जसपाल सिंह, सरबजीत सिंह, सोहन, शमिन्दर, हरमन सिंह, करण सिंह, अजय दीप, हैप्पी भिंडर, जगराज, गुरप्रीत, प्रिंस भिंडर सहित अन्य पदाधिकारी व किसान नेता उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now