home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में खेत बनी ढ़ाणी में दंपति को बंधक बनाकर सोने के आभूषण छीनने मामला में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी काबू, ऐसे पहुंची पुलिस आरोपितों तक

 | 
Police have made a breakthrough in the case of a couple being held hostage and their gold jewellery snatched from a farm in a village in the Nathusari Chaupata area. Three accused have been arrested. This is how the police reached the accused
 नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने ढूकड़ा गांव में दंपित को बंधक बनाकर सोने के आभूषण छीनने मामला की गुत्थी सुलझ गई है। चौपटा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। 

गौरतलब है कि गांव ढूकड़ा निवासी गोपीराम सिहाग की ढाणी में उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसी के साथ ही गोपीराम के साथ की मारपीट दोनों को कमरे में बंद कर दिया। 


पूरे घर की तलाशी लेने के बाद लूटेरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने गोपीराम की पत्नी के कानो की बालियां और नाक का कोका छीन कर ले गए । नकाबपोश युवकों ने  जान से मारने की धमकी भी दी। 
घटना के 5 मिनट बाद खिड़की से बाहर आए दोनों पती पत्नी और पड़ोस में अपने परिवार की ढाणी में जाकर सारी घटना बताई और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी । इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ जमाल चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

 

ऐसे पहुंची पुलिस आरोपितों तक 
नाथूसरी चौपटा पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी कमरों का सहारा लिया। पुलिस ने कई जगह पर लगे सीसीटीवी कमरों की जांच पड़ताल की। जिसमें आरोपितों के बारे में जानकारी अहम मिलती गई। इसके बाद पुलिस ने गांव ढूकड़ा निवासी दीपक पुत्र मांगेराम, गांव धिगतानियां निवासी मदन पुत्र दलबीर, गांव धिंगतानियां निवासी जगदीप पुत्र परविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों से घटना के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

 

चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव ढूकड़ा में दंपति को बंधक बनाकर सोने के आभूषण छीनने मामला का खुलास हो गया है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई। इसके बाद तीन आरोपितों को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। 

WhatsApp Group Join Now