home page

गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया 4 दिन के रिमांड पर, सुभाष बैनीवाल का आज दस बजे होगा अंतिम संस्कार

 | 
Police have taken the prime accused in the solar plant contractor murder case in Jamal village into four-day custody; Subhash Beniwal's last rites will be performed today at 10 AM

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जमाल पुलिस चौकी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव जमाल को वारदात के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपित से गहनता से पूछताछ करेगी। उधर सिरसा के सामान्य अस्पताल में मृतक सुभाष बैनीवाल के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  परिजन अशोक कुमार ने बताया कि गांव जमाल के शमशानघाट में सुभाष का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार सुबह दस बजे किया जाएगा। 


सिरसा के एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस की टीमें हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की लिए लगातार दबिश दे रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी साहब ने बताया कि गांव जमाल में राजस्थान सीमा के समीप हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। सोलर प्लांट में ठेकेदारी का काम करने वाला मृतक सुभाष चंद्र (45) मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्लांट में बैठा हुआ था। इसी दौरान 2-3 युवक वहां पहुंचे और सुभाष चंद्र को गोली मारकर मौके से फरार हो गए।गोली लगने से सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता भादर राम पुत्र माडूराम निवासी गांव जमाल की शिकायत पर मुख्य आरोपी राहुल सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि जमान पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के संज्ञान में मामला आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव जमाल को चौपटा थाना क्षेत्र से मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 

WhatsApp Group Join Now

गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।