home page

पुलिस लाईन सिरसा व नाथूसरी चौपटा थाना रक्तदान शिविर आयोजन, पुलिस व आमजन ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

 | 
Police Line Sirsa and Nathusari Chaupata police station organised blood donation camp, police and general public donated blood in large numbers
mahendra india news, new delhi

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश और पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री  डॉ. मयंक गुप्ता के मार्गदर्शन में चल रहे "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के तहत आज पुलिस लाईन  सिरसा  व थाना नाथुसरी चौपटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन मे लगे  शिविर का शुभारंभ श्री आदर्शदीप  डीएसपी  मुख्यालय सिरसा एवं थाना नाथुसरी चोपटा मे लगे शिविर का शुभारंभ  श्री राज सिंह   डीएसपी द्वारा रक्तदाता पुलिसकर्मियों को बैज लगाकर किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पुलिस विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।


 इन रक्तदान शिविरो में  जिला पुलिस  सिरसा के पुलिसकर्मियों के अलावा आसपास के आमजन व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर पुलिस विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल  सिरसा के सहयोग से लगाया गया।  इसमें पुलिस लाईन सिरसा मे कुल 41 रक्तदाताओ ने रक्त दिया वही थाना नाथुसरी चौपटा मे लगे शिविर मे कुल 115 रक्तदाताओ ने रक्त दिया ।  


सेवा पखवाङा के दौरान अब तक जिला पुलिस द्वारा कुल 372 पुलिस कर्मचारीयों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है ।
एसपी श्री डॉ. मयंक गुप्ता ने जिला पुलिस को इस नेक पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करते हैं और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा, रामभगत श्योराण, सुभाष बैनीवाल व अन्य गणमान्य व्यक्तिमौजूद रहे। 

 

WhatsApp Group Join Now