home page

चौपटा क्षेत्र में पुलिस ने ओपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराधियों को पकडऩे में की सफलता हासिल : राज सिंह

 | 
Police succeeded in nabbing criminals in Chaupata area under Operation Trackdown: Raj Singh
mahendra india news, new delhi

जिला सिरसा में 5 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के  निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौपटा व डिंग क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। 

चौपटा थाना के डीसीएपी राज सिंह ने बताया कि ओपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराधियों को पकडऩे में विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए जो लक्ष्य दिया गया था। जिसमें कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जो दिए गये टारगेट के अनुसार थाना डिंग द्वारा कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गये। इनमें जघन्य अपराध के कुल दो आरोपी व मादक पदार्थ अधिनियम में वांधित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बतायाा कि इसी प्रकार नाथूसरी चौपटा थाना में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए गये। इनमें से मादक पदार्थ के कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए गये। आर्मस एक्ट में एक आरोपी, मानव विरूद्व में एक आरोपी, सम्पति विरूद्व में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ ही दो की हिस्ट्री सीट खोली गई है।

WhatsApp Group Join Now


दड़बा कलां का 15 ग्राम 61 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर काबू।
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के  निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने 15 ग्राम 61 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को  रानियां क्षेत्र काबू कर लिया है । 


इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सप्लायर आरोपी की पहचान सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी दड़बा कलां जिला सिरसा के रूप में हुई है । गौरतलब है कि 10 जुलाई को सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने रानियां थाना क्षेत्र से एक अन्य आरोपी  के कब्जा से  15 ग्राम 61 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी दडबां कलां जिला सिरसा  से लेकर आया था । 


थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ थाना रानियां  में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच के दौरान थाना रानियां पुलिस ने रानियां क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।