प्री वोकेशनल ट्रेनिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी: सुरेंद्र नूनियां
mahendra india news, new delhi
सिरसा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा, गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला शिक्षा अधिकारीए सिरसा एवं डाइट प्राचार्या सुनीता साईं के निर्देशन एवं आईएफआईसी विंग चेयरपर्सन चंद्र प्रकाश शर्मा एवं डा. सोम प्रकाश ठकराल की देखरेख में सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों हेतु तीन दिवसीय प्री वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों हरि राम वर्माए जीवन कुमारए रमनप्रीतए परविंदर पालए उपासना, बबीता, मुकेश, रमेश कुमार, नरेश कुमार एवं मदन कुमार ने प्रतिभागी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनियां ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपस्थित सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्री. वोकेशनल ट्रेनिंग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और भविष्य के व्यावसायिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है।
प्रवक्ता सतपाल सिंह एवं संदीप कुमार का प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने में विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डा. सतबीर न्योल, डा. मनोज पूरी, डा. अनिल बिश्नोई, डा. राकेश मोहन, डा. अनिल चावला, नरेश नरूला, दलीप गोदारा, डा. राजेश खुराना, नरेश नरूला, पवन कनोजिया, सूरज दुग्गल, सुनील कुसुंभी, देवी लाल, सुमित कुमार, मनदीप, बलविंदर, सज्जन फौजी, सुभाष चंद्र, शीशपाल स्वामी, राजमल, देवमित्र, निशांत शर्मा एवम् राहुल सहित सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अध्यापक एवं डाइट के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-डाइट, डिंग, सिरसा में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत टीजीटी हेतु तीन दिवसीय प्री वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। विभिन्न समूहों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता भावना विकसित करते हुए, उनमें रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण पैदा कर करने में उपयोगी सिद्ध होगा।
-पवन कनोजिया, प्रवक्ता डीआरयू विंग, डाइट, डिंग, सिरसा
