home page

दीप प्रज्वलित एवं ॐ के उच्चारण के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

 | 
news

mahendra india news, new delhi

कड़वासरा हाउस, सिरसा में भगत धन्ना जी ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने तथा सामूहिक रूप से ॐ के उच्चारण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र कड़वासरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह राही ने की। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सकारात्मक कार्यों में योगदान देना चाहिए। ट्रस्ट के सदस्यों ने सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राजीव बागड़ी, लीलाधर बेनीवाल, डॉ. रामकृष्ण खोथ, सुभाष चहल, कमल कड़वासरा, राजेश, हनुमान गोदारा, कुलदीप कड़वासरा, अर्जुन सिंह, हरमेश, रिछपाल कसवा, सुनील कड़वासरा, सुरेंद्र ढाका, डॉ. राजेश, विनोद, प्रोफेसर अशोक ढिल्लों, रणवीर नंबरदार, जयदीप कड़वासरा, मनजीत बेनीवाल, सुभाष तथा राम सिंह कलावाली सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।