home page

सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन: BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

 | 
Prime Minister's birthday will be celebrated as Seva Pakhwada: BJP State President Mohan Lal Baroli

Mahendra india news, new delhii
BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि पूरा उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है। संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आमजन के साथ तालमेल बैठाकर मुस्तैदी से कार्य कर रहे हंै। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द जिन जिलों में पानी भरने से नुकसान हुआ है, उसका आंकलन कर पीडि़तों को राहत दी जाए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है, इस दिन भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है।

17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक 12 सेवा कार्य पार्टी की ओर से जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वे शनिवार को सिरसा में स्थित भाजपा के सरसाई कमल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ, जिलाध्यक्ष भाजपा यतींद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, शीशपाल कंबोज, डबवाली जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, अमीरचंद मेहता, रोहताश जांगड़ा, कपिल सोनी एडवोकेट, देवराज मोयल भी मौजूद थे। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा,

21 सितंबर को युवा मैराथन का आयोजन होगा, जिसमें नशामुक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 2 अक्तूबर को राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंति व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जिन्हें सेवा पखवाड़े के रूप में पार्टी ने मनाने का निर्णय लिया है। दोनों महापुरूषों की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

हाल ही में जीएसटी की दरों में की गई कटौति पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस निर्णय से जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बाढ़ संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है, लेकिन प्राकृतिक आपदा को कौन रोक सकता है, लेकिन बावजूद इसके सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है कि पीडि़तों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। घग्घर का सिरसा में लास्ट पड़ाव है, इसलिए सरकार की ओर से वर्ष-दर-वर्ष डैम बनाकर आसपास के लोगों को सुविधाएं दी गई है।

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र जारी किया था, जिसे सरकार ने अमलीजामा पहना दिया है और पहले प्रयास में 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है आरोप लगाना, लेकिन संगठन की राय है कि वो जनता के बीच में जाएं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता नेसंकल्प लिया है कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। केंद्र व राज्य की सरकार ने जनता के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई है, जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। भविष्य में भी सरकार की ओर से कल्याणकारी नीतियां बनाकर जनता को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी।