नाथूसरी चौपटा में निजी स्कूल एसोसिएशन ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा में निजी स्कूल एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ब्रांच बिल्डिंग, चौपटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 20 निजी स्कूलों के संचालकों एवं स्कूल प्रमुखों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीएम स्कूल कागदाना के प्राचार्य संजीव पूनियां रहे। उन्होंने उपस्थित सभी स्कूल संचालकों एवं प्रमुखों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बैठक में निजी स्कूलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने पर चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में संजीव अल्लावदी (ज्ञान ज्योति स्कूल, मनकदीवान), डॉ. रामकृष्ण (स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियांवाली), राधेश्याम (आशा हाई स्कूल, जमाल), अशोक सिहाग (सनराइज स्कूल, शक्करमंदोरी), पवन पूनिया हरिभूमि स्कूल गुडिया खेड़ा के प्रतिनिधि, प्रह्लाद बराच (ब्रांच स्कूल, चोपटा), मोहन सोनी (अनारी देवी स्कूल, जमाल), रविंद्र (टैगोर स्कूल), विजेंद्र सिंह गोदारा (दयानंद स्कूल चौपटा), सुनील बेनीवाल (एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल), महेंद्र बेनीवाल (जीवीएम चाडीवाल), बलवंत भाटिया (डीएवी स्कूल, डिंग), संजीव पूनियां (एनसीएम स्कूल कागदाना) तथा विनोद खोथ (सर छोटूराम स्कूल, जमाल) सहित अन्य स्कूल संचालक एवं प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की
