इतिहास व पुरातत्व विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा की अगुवाई में महात्मा गांधी जयंती का आयोजन
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के इतिहास व पुरातत्व विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा की अगुवाई में महात्मा गांधी जयंती का आयोजन किया गया और इसी उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत विभाग में सफाई कार्यक्रम किया गया। प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत इतिहास व पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर मोनिका वर्मा और विभाग प्रभारी डॉ नीलम रानी के द्वारा महात्मा गांधी जी की वंदना करते हुए उन्हें पुष्प अर्पण किए गए। डॉ नीलम रानी ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सांझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफाई के बारे में जागरूक किया। सभी विद्यार्थियों और अध्यापक गणों ने विभाग की उत्साहपूर्ण सफाई की।
इसके उपरांत विधार्थियों के द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान और गांधी जी के स्वच्छता को लेकर क्या विचार थे, उनके बारे में बताया और कहा कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता ही सेवा है अभियान जोरो-शोरो से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर डॉ नीलम रानी, सहायक प्रोफेसर डॉ ऋतु रानी, सहायक प्रोफेसर पंकज गर्ग और सभी रिसर्च स्कॉलर उपस्थित रहे।
