जनस्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अधीक्षक से मांगा सहयोग, लिखा पत्र
mahendra india news, new delhi
सिरसा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर 1 के कार्यकारी अभियंता ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को पत्र लिखकर यातायात नियंत्रण में सहायता का आग्रह किया है। पुलिस अधीक्षक सिरसा को लिखे अपने पत्र में विभाग के कार्यकारी अभियंता ने लिखा है कि सिरसा डबवाली मिनी बाईपास रोड (चत्तरगढ़पट्टी फाटक के समीप) विभाग की 600 एमएम सीवर लाइन लगी हुई है जिसे शिफ्ट करवाने का कार्य शुक्रवार 7 नवंबर से आगामी 12 नवंबर तक किया जाएगा।
ऐसे में उनसे आग्रह किया जाता है कि वे उक्त समयावधि के दौरान उक्त स्थल पर यातायात को किसी अन्य स्थान पर डायवर्ट करवाएं ताकि कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सके और कोई अप्रिय घटना न हो सके। कार्य पूरा होने तक पुलिस विभाग जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का सहयोग करते हुए यहां पुलिस कर्मचारियों की तैनाती व बेरिकेड्स आदि का इंतजाम करके टे्रफिक का रास्ता बदलवाएं।
वहीं विभाग के उपमंडल अभियंता रायसिंह सिद्धु ने बताया कि शासन की ओर से इस रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज बनाए जाने की योजना है जिसमें ये सीवर लाइन आड़े आ रही है। ऐसे में विभाग ने इस सीवरेज लाइन को थोड़ा शिफ्ट किया जाएगा ताकि ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज बनने में किसी प्रकार की कोई अड़चन न आए।
