home page

सिरसा में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ का 18 सितंबर का धरना स्थगित

 | 
PWD Employees' Union's protest in Sirsa scheduled for September 18 postponed

mahendra india news, new delhi
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मण्डल नं. 2, सिरसा के कार्यकारी अभियंता के आश्वासन के बाद कार्यालय समक्ष 18 सितम्बर को हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कृष्ण गुजर्र की अध्यक्षता में किए जाने वाला धरना प्रदर्शन 22 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

जिला उपाध्यक्ष भाल सिंह जाखड़ एवं जिला कोषाध्यक्ष हरिकृष्ण कुतिनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारी अभियंता के पत्र क्रमांक नंबर 14405 के तहत बीते दिवस वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्ण लाल गुर्जर के साथ कार्यकारी अभियंता की दूरभाष पर बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने 18 सितंबर को कोर्ट केस का हवाला देते हुए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को 22 सितंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा कि 22 सितंबर तक कर्मचारियों की समस्याओं का कोई हल नहीं होता है तो 23 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मण्डल नं. 2 के कर्मचारियों से सम्बन्धित लम्बे अरसे से लम्बित मांगों को लेकर विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर जरा भी गम्भीर नहीं है। जिसको लेकर कर्मचारियों व संगठन में नाराजगी व भारी रोष है।

WhatsApp Group Join Now