home page

राहुल गांधी की अमेठी से लड़ने की हिम्मत नहीं : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ

 | 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ 
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा के रोहतक - भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा आज नामांकन करेंगे। उनके नामांकन से पहले जनसभा कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। यहां पर सीएम नायब सैनी ने स्वागत किया। 


विजय संकल्प रैली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में मेरा यह पहला कार्यक्रम है। पूरे देश में बीजेपी के पक्ष में माहौल है। हरियाणा को ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।  

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने संत की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई है, भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, 
बीजेपी सरकार ने एक नया भारत बनाया, पहले राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते थे, राहुल गांधी की अमेठी से लड़ने की हिम्मत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अमेठी से भाग कर रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी, नई सोच के साथ एक बात का निर्माण सारी दुनिया देख रही है। सभी सरकारों ने काम किया है मोदी के शासन में सबसे ज्यादा काम हुआ - 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक नई सोच के साथ काम किया, बीजेपी सरकार ने देश को दुनिया में मजबूत किया। आज देश दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है।