home page

आज नगालैंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की न्याय यात्रा का दूसरा दिन आज

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना
 | 
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

mahendra india news, new delhi
2024 के लोकसभा चुनव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो चुकी है, सोमवार को आज यात्रा का दूसरा दिन है, यात्रा नगालैंड में प्रवेश करेगी। देश के पूर्वोत्तर से राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है, इस दौरान कांग्रेस के कई सीनियर नेता उनकी यात्रा में शामिल हुए, प्रथम दिन यात्रा मणिपुर के थौबल जिले के खोंजोम से शुरू हुई और वेस्ट इंफाल के कोइरेंगेई तक चली। 


केंद्र सरकार पर निशाना कांग्रेस का निशाना 
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले थौबल में एक सभा का आयोजन हुआ, इसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर खूब हमले किए। इस दौरान अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में नफरत फैली, लाखों व्यक्तियों का नुकसान हुआ और आज तक प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए, यह बड़े ही शर्म की बात है, इस दौरान अपने भाषणा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे तानाशाही बताया।