दक्षिण पश्चिम रेलवे के तोलहणसे यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी
mahendra india news, new delhi
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा तोलहणसे यार्ड में तकनीकी कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
1. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी- मैसूरु रेल सेवा जो दिनांक 21 सितंबर 2026 और 5 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हुब्बली - बल्लारी - गुंतकल - धर्मवरम - बेंगलुरु होकर संचालित होगी। इस दौरान यह रेल सेवा दावणगेरे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
2. गाड़ी संख्या 22497, श्री गंगानगर - तिरुचिरापल्ली रेल सेवा जो दिनांक 21 सितंबर 2026 और 5 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हुब्बली - बल्लारी - गुंतकल - धर्मवरम - कृष्णराजपुरम होकर संचालित होगी ।परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा हरिहर , दावणगेरे , बिरूर, अरसीकेरे , तुमकुरु और बानसवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रेगुलेट रेल सेवा
1. गाड़ी संख्या 16588,बीकानेर - यशवंतपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 22 सितंबर 2026 एवं 6 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
