home page

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी

 | 
Rail traffic affected due to electronic interlocking work; several trains will run late

mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के बड़ोदरा मंडल के वानगांव स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

 रीशड्यूल रेल सेवाएं 

1. गाड़ी संख्या 12216, बांद्रा टर्मिनस -दिल्ली सराय रेल सेवा दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट की देरी से संचालित होगी। 
2. गाड़ी संख्या 14708, दादर -हनुमानगढ़ रेल सेवा दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को दादर से अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से संचालित होगी। 
3. गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस -जोधपुर रेल सेवा दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से संचालित होगी।

 रेगुलेट रेल सेवाएं 

1. गाड़ी संख्या 16281, मैसुरू -अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को मैसुरू से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 02 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14708, दादर -हनुमानगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को दादर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। 
3. गाड़ी संख्या 22476, कोयंबटूर -हिसार रेल सेवा जो दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को कोयंबटूर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। 

WhatsApp Group Join Now


4. गाड़ी संख्या 21902, बाड़मेर - बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 2 घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। 
5. गाड़ी संख्या 22932, जैसलमेर- बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। 
6. गाड़ी संख्या 20668, खातीपुरा- यशवंतपुर रेल सेवा जो दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 1 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।