रेलवे विभाग ने किया रेवाडी हिसार रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे विभाग ने रेवाडी हिसार रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन एवं नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टशनों पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। रेलवे द्वारा रेवाडी-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन एवं नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टशनों पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-
1. ट्रेन संख्या 05632, रेवाडी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.02.25 से रेवाडी से 19.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.00 बजे रवाना होकर 22.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.15 बजे हिसार पहुॅचेगी।
2. ट्रेन संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 01.02.25 से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी उस रेलसेवा के मार्ग में भवानी खेडा, हांसी, सातरोड एवं हिसार स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।