home page

हरियाणा के 6 जिलों में आज बरसात का अलर्ट, तूफान और वर्षा का कहर, 1500 पेड़-320 बिजली के खंभे टूटे

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर मौसम में आज शुक्रवार को भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज फिर से वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को वर्षा की चेतावनी नहीं है।

प्रदेश में बुधवार देर रात 1:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ। तूफान और वर्षा से 1500 से ज्यादा पेड़ टूट गए। 320 से ज्यादा बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। तेज वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। हिसार का तापमान आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। 


प्रदेश के फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।
इस दुर्घटना में घर में सो रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कडक़ने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। 
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में ठप हुई बिजली व्यवस्था 
नाथूसरी कलां बिजली घर से कागदाना जाने वाली 33 केवी बिजली लाइन आंधी के कारण पेड़ गिरने से तार टूट गई। इससे गिगोरानी, कागदाना, कुम्महरिया, जसानियां समेत अनेक गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली कर्मचारी दिनभर बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए लगे रहे। 

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही नाथूसरी कलां से तरकांवाली, शाहपुरिया, शक्करमदंोरी जाने वाली बिजली सप्लाई लाइन पर पेड़ गिर गये। इससे लाइन टूट गई। जिससे गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वहीं गांव कागदाना, शक्करमंदोरी, नाथूसरी कलां व अन्य गांवों में दस बिजली के पोल टूट गए। इससे बिजली सप्लाई दिनभर ठप रही।

हिसार में 64 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदेश भर में 13 जिलों में वर्षा हुई। तेज वर्षा के कारण हिसार की मंडी में 2800 किलोग्राम मूंगफली पानी में बहकर खराब हो गई।