home page

11 अक्टूबर को इन प्रदेशों में बरसात का अलर्ट, चलेगी हवाएं, ये भी बड़ी चेतावनी

 
Rain alert for these regions on October 11; winds expected; another major warning issued
 | 
 Rain alert for these regions on October 11; winds expected; another major warning issued

mahendra india news, new delhi
मौसम में रविवार यानि 11 अक्टूबर को भी कई प्रदेशों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने ताजा मौसम बुलेटिन में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर अहम अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी 11 से 14 अक्टूबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11 से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में 11 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। झारखंड में 11 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। ओडिशा में 11 से 14 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहने का अनुमान है। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 अक्टूबर को हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में  11 अक्टूबर तथा 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now