हरियाणा के सिरसा, हिसार सहित 15 जिलों में 3 घंटे में झमाझम होगी बरसात, अलर्ट
There will be heavy rain in 3 hours in 15 districts of Haryana including Sirsa, Hisar, alert
Jul 6, 2024, 11:32 IST
| 
हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते सुबह से कई जगह पर बरसात हुई। हरियाणा के सिरसा, हिसार सहित 15 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा सुबह 11.10 बजे जारी अगले 3 घंटों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।