home page

हरियाणा में 72 घंटे तक होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 | 
There will be heavy rain in Haryana for 72 hours, Meteorological Department issued warning
mahendra india news, new delhi

मानसून पूरे देश में सक्रिय है, इससे जगह जगह बरसात हो रही है। हरियाणा में इस बीच शनिवार 6 जुलाई को फिर मौसम विभाग कई जिलों बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अबांला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटे में यानि तीन दिनों तक प्रदेश में बरसात के आसार है।  पिछले 24 घंटे की बात करें तो  में हरियाणा के 7 जिलों में झमाझम बरसात हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश मेवात में दर्ज की गई। यहां 52.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

बता दें कि इससे पहले हिसार में 14.6 MM, कुरुक्षेत्र में 12.0 MM, मेवात में 5.5 और पानीपत में 2.0 MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा HARYANAका अधिकतम तापमान SIRSA में 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान पंचकूला में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में आज फिर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अगले चार दिनों तक बारिश हो सकती है।