home page

हरियाणा, दिल्ली से पंजाब तक फिर बरसेंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बरसात

 | 
Rain to lash areas from Haryana and Delhi to Punjab again; thunderstorms and rain expected in Himachal Pradesh and Uttarakhand

mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया। मौसम में बदलाव की जानकारी पर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस टाइम किसान धान की कटाई व कढ़ाई में लगे हैं। इसी के साथ नरमा की चुगाई का कार्य खेतों में चल रहा है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में छह अक्टूबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद छह से 10 अक्तूबर तक इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से रविवार सुबह 7:49 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, छह से 10 अक्टूबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम का मिजाज बदलने से पहले, चार और पांच अक्तूबर को इस इलाके में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह अनुमान ऐसे समय में जताया है जब हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ज़्यादा बढ़ा हुआ है। आईएमडी ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज़्यादा रहा। कुछ अन्य जगहों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज़्यादा दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now

आईएमडी के बुलेटिन में इस दौरान हरियाणा या पंजाब में भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है और न ही बारिश के इस दौर से जुड़े खराब मौसम की कोई चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, हिमालय के आस-पास के इलाकों में मौसम की गतिविधियां ज्यादा तेज रहने की उम्मीद है। पांच से 10 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छह से आठ अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है, और इसके बाद नौ और 10 अक्तूबर को काफी बड़े क्षेत्र में बारिश हो सकती है