home page

सीडीएलयू के युवा महोत्सव के समापन समारोह में राज मावर, अमन जाजी और संजीत स्रोहा का धमाकेदार प्रदर्शन

 | 
Raj Mawar, Aman Jaji and Sanjeet Sroha gave a stellar performance at the closing ceremony of CDLU's Youth Festival

mahendra india news, new delhi
  चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव–2025 के वैलेडिक्टरी फंक्शन में हरियाणवी संगीत के मशहूर कलाकार राज मावर, अमन जाजी और संजीत स्रोहा ने अपने शानदार लाइव प्रदर्शन से वातावरण को रोमांचित कर दिया। बहुउद्देश्यीय हॉल खचाखच भरा रहा और विद्यार्थियों तथा दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों और ऊर्जावान प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके गीतों पर छात्रों ने जमकर थिरकते हुए पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। दर्शकों की तालियों और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


समापन समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं।युवा महोत्सव के दौरान विभिन्न मंचों पर छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्यिक प्रतियोगिताओं और लोक कला की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी योग्यता और उत्साह का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group Join Now