9 अगस्त राजस्थान का मौसम | कई जिलों में जोरदार बारिश का दौर | Rajasthan Weather Today
| Aug 9, 2026, 06:54 IST
mahendra india news, new delhi
राजस्थान (9 अगस्त): राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौरा जारी है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कई धौलपुर, करौली, दौसा, अलवर, कोटपुतली-बेहरोर और डीग में भी बारिश का अनुमान है।
