सच्चे मन से आराधना करने पर भक्तों की पीड़ा हर लेते है रामभक्त श्री हनुमान: रीना सेठी
सिरसा वार्ड नंबर 14 मेला ग्राउंड गली नंबर 2 बेगू रोड सतनाम चौक के समीप श्री जयवीर हनुमान ग्रुप की ओर से 29 वां विशाल हनुमान जी का जागरण आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज और वरिष्ठ भाजपा नेता व श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व अध्यक्षा नगर परिषद सिरसा रीना सेठी ने ज्योति प्रज्जवलित कर पूजन अर्चना करते हुए सभी की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने आयोजकों को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर पार्षद वार्ड 14 अंग्रेज बठला , पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 24 राजीव सैनी , विशाल सैनी व मोहित जोशी ने श्री गणेश पूजन और श्री बालाजी को माल्यार्पण किया
रीना सेठी और पार्षद अंग्रेज बठला व अन्य का जागरण में पहुंचने पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रीना सेठी ने ज्योति प्रज्जवलित कर पूजन अर्चना करते हुए सभी की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि कलयुग में श्री बाला जी की उपासना सबसे उत्तम फल प्रदान करने वाली है। वे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। भगवान श्री राम के कार्य सिद्ध करने वाले श्री बाला जी साक्षात रुद्रावतार और संकट मोचन हैं। केसरी नंदन हनुमान जी अतुलित बल के प्रतीक हैं। उनका बल दूसरों के कार्यों को सिद्ध करने और दुखों को दूर करने में खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि यदि सच्चे मन से महाबली पवन पुत्र की आराधना की जाए तो वह अपने भक्त का हर मनोरथ पूर्ण कर देते हैं। राम भक्त श्री हनुमान जी अपने भक्तों की पीड़ा हरने वाले तथा श्री रामायण रूपी महामाला के महारत्न के रूप में माने जाते हैं। सेवक होने के साथ-साथ हनुमान जी प्रभु श्री राम व माता जानकी के पुत भी कहलाए। हनुमान जी का चरित्र एक जीवन दर्शन है जिसका चिंतन, मनन, श्रवण करने से लोक-परलोक सुधर जाता है। उनकी उपासना जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कुंजी है।
उन्होंने आयोजकों को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उधर श्रद्धालु श्री हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं के भजनों पर झूमते रहे। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारी पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा रीना सेठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजकों ने कहा की गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा परिवार ने सदैव धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कांडा परिवार के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर विक्रम सैनी, ललित सैनी, कृष्ण सैनी, सुनील सैनी, ओम प्रकाश सैनी, विनोद सैनी, लवप्रीत ठाकुर, नितिन शर्मा, ऋषब सैनी, कमल सैनी, सुभाष सैनी, पंकज सैनी सहित भक्त मौजूद थे। अंत में सभी श्रद्धालुओं को श्री श्री बालाजी का प्रसाद प्रदान किया गया।
