हरियाणा प्रदेश में चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश अत्री गिरफ्तार, 2 अन्य साथी भी पकड़े गए
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ यानि स्पेशल टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ एसपी आईपीएस विक्रांत भूषण के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम ने मामले के मुख्य आरोपी रमेश अत्री को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी के साथ 2 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
एसटीएफ की टीम अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरियाणा लाएगी, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
जूनागढ़ से दबोचा गया मुख्य आरोपी
बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रहे थे। एसटीएफ की तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गुजरात के जूनागढ़ में दबिश देकर मुख्य आरोपी रमेश अत्री और उसके 2 लोगों को काबू किया।
लंबे समय से चल रहा था विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश के हिसार के सूर्यनगर इलाके में हुए जीवन कुंडू हत्याकांड के बाद से ही एरिया में भारी तनाव था और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजनों, खाप प्रतिनिधियों व किसान संगठनों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था।
