home page

हरियाणा में इस विधानसभा सीट पर दोबारा होगी मतगणना, आदेश जारी

 | 
haryana vidhansabha chunav

Haryana News: हरियाणा के रानियां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी फिर से तेज हो गई है, क्योंकि यहां 9 जनवरी से 13 जनवरी तक 9 बूथों पर दोबारा मतगणना होगी। यह निर्णय कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज की मांग के बाद लिया गया, जिन्होंने जिला चुनाव आयोग से कुछ बूथों पर मतगणना की गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसके बाद, जिला चुनाव आयोग ने उनकी मांग को स्वीकार किया।

रानियां विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज को 4191 मतों से हराया था। सर्वमित्र कंबोज ने कुछ बूथों पर वोटों में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए ईवीएम की दोबारा जांच करवाने की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने मंजूरी दी। इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

haryana vidhansabha chunav

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज, इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और अन्य उम्मीदवारों को काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। यह चेकिंग प्रक्रिया 9 जनवरी से 13 जनवरी तक सिरसा के ट्रैफिक पार्क के पास स्थित वेयरहाउस में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में इनेलो और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। हालांकि, इनेलो के अर्जुन चौटाला विजयी रहे, जबकि कांग्रेस के सर्वमित्र कंबोज दूसरे नंबर पर रहे।