home page

माइकोलॉजी विषय पर आधारित पुस्तक “एन इंट्रोडक्शन टू माइकोलॉजी का विमोचन

 | 
Release of the book “An Introduction to Mycology” based on the subject of Mycology

 । चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार द्वारा माइकोलॉजी विषय पर आधारित पुस्तक “एन इंट्रोडक्शन टू माइकोलॉजी (An Introduction to Mycology)” का विमोचन किया गया। यह पुस्तक प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शोध विशेषज्ञ और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. के. आर. अनेजा द्वारा लिखी गई है।


कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि प्रो. अनेजा का यह कार्य सूक्ष्मजीव विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है, जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा।


प्रो. अनेजा ने बताया कि यह पुस्तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक में माइकोलॉजी के मूलभूत सिद्धांतों से लेकर उन्नत शोध-आधारित अवधारणाओं तक सभी पहलुओं को सरल, स्पष्ट और वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार और विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह उपस्थित रहे।