home page

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में ‘‘लिव-इन रिलेशनशिप: आधुनिक समाज की बदलती गतिशीलता’’ पुस्तक का विमोचन

 | 
Release of the book "Live-in Relationships: Changing Dynamics of Modern Society" at Chaudhary Devi Lal University, Sirsa
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत ‘लिव-इन रिलेशनशिप: आधुनिक समाज की बदलती गतिशीलता’ शीर्षक से संपादित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन कुलपति प्रो. विजय कुमार द्वारा किया गया।


इस अवसर पर कुलपति प्रो. विजय कुमार ने संपादकों के इस सामूहिक शैक्षणिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक आधुनिक भारतीय समाज में बदलते रिश्तों की संवेदनशील एवं यथार्थपरक पड़ताल प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह कृति न केवल विधिक मान्यता एवं सामाजिक स्वीकार्यता के पहलुओं पर प्रकाश डालती है बल्कि नैतिक दृष्टिकोण से भी एक संतुलित विमर्श प्रस्तुत करती है। कुलपति ने यह भी उल्लेख किया कि ऐसे शोधपरक प्रयास समाज में प्रगतिशील सोच को प्रोत्साहित करते हैं और नीति-निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान देते हैं।
 

यह पुस्तक डॉ. अनूप सिंह, प्राचार्य, एल.एच.पी. कॉलेज ऑफ लॉ, डॉ. दीपक, डॉ. विकास पूनिया, सहायक प्रोफेसर, विधि विभाग, चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा एवं डॉ. ममता देवी, सहायक प्रोफेसर, एल.एच.पी. कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पर्यावरण मामलों के सलाहकार श्री मित्तर सैन तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।