home page

गोगा नवमी पर श्री श्योचंद भगत की मेड़ी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

 | 
Religious programs organized at Shri Shyochand Bhagat's Medi on Goga Navami

Mahendra india news, new delhi
 गौशाला मोहल्ला स्थित श्री श्योचंद भगत की मेड़ी पर गोगा नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य सेवक भगत रामकिशन वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गोगा जी महाराज के समक्ष माथा टेककर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मेड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं द्वारा गोगा जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि गोगा नवमी का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर मेड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं तथा सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने गोगा जी महाराज से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर वार्ड नंबर 21 के पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, राम कृष्ण, पवन सोनी, मनोज, सुरजीत, राज, रघुबीर शर्मा, कृष्ण, अजय वर्मा, सेवक वर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now