home page

आशा हाई स्कूल जमाल में ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 | 
Remove Anarchy, Save Democracy’ speech competition held at Asha High School, Jamal

mahendra india news, new delhi

आशा हाई स्कूल जमाल में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कबीर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना, द्वितीय स्थान पूनम तथा तृतीय स्थान चेतना ने प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आराधना ने अपने भाषण में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ आलोचना एवं विचारों का आदान-प्रदान आवश्यक है। लोकतंत्र में अपनी मांगों और विचारों को रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में हिंसा, तोड़फोड़ एवं कानून का उल्लंघन उचित नहीं है। अपनी बात रखने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं संवैधानिक तरीकों का पालन करना चाहिए।

मुख्य अतिथि सुनील कबीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन विरोध हमेशा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। विद्यार्थियों में अपनी बात तर्कपूर्ण ढंग से रखने की भावना विकसित करनी चाहिए। हिंसा, तोड़फोड़ एवं अराजकता से समाज और देश को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now

विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम गरुवा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विद्यार्थियों को अपनी मांग रखने के लिए संवाद, तर्क एवं शांतिपूर्ण तरीकों को अपनाने की शिक्षा दी जा रही है।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक सद्भाव एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने का संकल्प लिया।