SIRSA में अंबेडकर चौक के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ, लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होगा कायाकल्प
Mahendra india news, new delhi
सिरसा में अंबेडकर चौक के नवीनीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के माध्यम से चौक का व्यापक रूप से नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पार्षदों ने विकास कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। इस दौरान यह भी अपील की गई कि शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं इस कार्य में सहयोग करें तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर अपनी निगरानी रखें, ताकि अंबेडकर चौक का नवीनीकरण बेहतर और जनभावनाओं के अनुरूप हो सके।
कार्य के शुभारंभ के दौरान ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। चौक के निर्माण में प्रत्येक कार्य को बेहतर गुणवत्ता और मजबूती के साथ पूरा किया जाए तथा निर्धारित मापदंडों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पार्षद सुमन शर्मा, पार्षद संप्रित सोढ़ी, पार्षद रमेश मेहता, पार्षद प्रतिनिधि सुनील, अजय भट्टी, ठेकेदार यश झुटरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंबेडकर चौक का यह नवीनीकरण कार्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
