home page

हर वर्ग को समानता का अधिकार देता है गणतंत्र दिवस: विमला सिंवर

 | 
Republic Day gives equal rights to every class: Vimala Sinwar

Mahendra india news, new delhi
सिरसा सिंगीकाट मोहल्ला स्थित सिलाई सेंटर पर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नमो ड्रोन दीदी विमला सिंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और ध्वजारोहण किया।  सिलाई अध्यापिका बाला देवी व मोहित मोंगा ने उनका सम्मानसूचक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की बस्ती में ध्वजारोहण करना, मिठाई बांटना और बच्चों को देशभक्ति के गीत सिखाना सबसे सच्चा राष्ट्रवाद है। यह दिन गरीबों और वंचितों को समानता का अधिकार देने और भारत के एक मजबूत व एकजुट राष्ट्र बनने का संकल्प लेने का है।

यह दिन सिर्फ  सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने का है कि विकास का लाभ आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अंतिम पंक्ति का अर्थ समाज के सबसे गरीब, वंचित और शोषित व्यक्ति से है, जिसे विकास की मुख्यधारा में सबसे अंत में माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमें तिरंगा फहराने के साथ-साथ समावेशी भारत का संकल्प लेना, क्योंकि यह पर्व देश के हर नागरिक, विशेषकर वंचित वर्ग को समानता का अधिकार देता है। सिंवर ने कहा कि इन गरीब बच्चियों का हुनर देखकर मुझे खुशी है कि इनमें बहुत टेलेंट है और इन्हें बेहतर प्लेटफार्म मिले तो ये अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर सकती हैं।