नहराना हेड पर पानी की मांग को लेकर जमाल गांव के ग्रामीणों को विभिन्न गांवों के लोगों ने दिया समर्थन, ले सकते हैं जल्द बड़ा फैसला
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के नहराना हेड पर गांव जमाल के ग्रामीणों ने पानी टेल पर पहुंचने की मांग को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन भी धरना दिया। धरने पर बैठे ग्रामीणों को शाहपुरिया, शक्करमंदोरी, पीली मंदोरी, कुताना, रामपुरा ढिल्लों गांवों के लोगों ने समर्थन देते हुए कहा कि इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं। अगर जल्द ही सिंचाई विभाग के अधिकारी मांग पूरी नहीं करते हैं। ऐसे में चौपटा क्षेत्र के लोगों जल्द ही अहम फैसला लेंगे।
गांव के सरपंच ओमप्रकाश डूडी, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, विजय बैनीवाल, उग्रसेन डूडी, रविंद्र डूडी, राजेंद्र साहु, अशोक साहु, देवीलाल खिचड़, राय सहाब बैनीवाल, महेंद्र सिहाग, मांगे राम कस्वा, भीम साहु, दिवान सहारण, ब्रजलाल कडवासरा, जगतपाल बैनीवाल, अजय बैनीवाल, आयुष कड़वासरा ने बताया कि भ्पिछले तीन दिनों से पानी की मांग कर रहे है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है।
जमाल गांव में पानी की भंयकर समस्या है। यह समस्या आज की नहीं, भीषण गर्मी हो या सर्दी, कभ्भी जमाल माइनर व कुताना माइनर में पर्याप्त नहीं पहुंचता है। इससे ग्रामीण टैंकरों से महंगे दाम पर खरीद कर पानी पीते हैं। क्योंकि पेयजल केंद्र में पानी का स्टॉक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात्रि भ्भी नहराना हेड पर जागते रहे। मगर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा।
ये हैं ग्रामीणों की मांग
कुताना माइनर, जमाल माइनर व वरूवाली नहर मेें अवैध होदी तोड़ी जाए
जमाल गांव में जमाल माइनर व कुताना माइनर में टेल पर पूरा पानी पहुंचे
दोनों नहरों मेें पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
दोनों नहरों के आउटलेट ठीक की जाए।
गांव हंजीरा में कुताना माइनर से कुड़ा कचरा हटाया जाए।
कुताना माइनर के दोनों तरफ मिट्टी लगवाई जाए।
कुताना माइनर पर 6 पुल हैं, उनको ऊंचा किया जाए।
जमाल माइनर जमाल गांव से गुजरती है, वहां पर घरों का दूषित पानी नहर में जाता है। वहां दीवार बनाकर दूषित पानी को माइनर में जाने से रोका जाए।
