home page

फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर SIRSA के रिटायर्ड बुजुर्ग से 3.93 लाख की ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Retired elderly man from Sirsa swindled out of ₹3.93 lakh by someone posing as a foreign woman on Facebook; accused arrested from Delhi
 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सोशल मीडिया पर दोस्ती की आड़ में साइबर ठगी करने वाले शातिर ठगों के खिलाफ SIRSA पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से दोस्ती कर गांव भादड़ा निवासी एक रिटायर्ड बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 3 लाख 93 हजार 700 रुपये की चपत लगा दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी अमित कुमार पुत्र दुखरण को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।


SIRSA SP दीपक सहारन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सिरसा की टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में गांव भादड़ा, तहसील कालांवाली SIRSA निवासी एक रिटायर्ड बुजुर्ग ने शिकायत देकर बताया था कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती 'जेनी विलो' नाम की महिला से हुई थी। कुछ समय बातचीत करने के बाद कथित महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही।


इसके बाद ठगों ने कुरियर चार्ज, फॉरेन एक्सचेंज, इनकम टैक्स और पाउंड को भारतीय रुपये में बदलने का बहाना बनाकर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3,93,700 रुपये जमा करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल किया गया भारतीय स्टेट बैंक का खाता अमित कुमार के नाम पर मिला। पुलिस ने बैंक खाते और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से गांव विश्फी, जिला मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है और फिलहाल सरदारपुर, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा में रह रहा था।

WhatsApp Group Join Now


SIRSA पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। पुलिस को मामले में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है। SIRSA SP दीपक सहारा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सावधानी व सतर्क ही साइबर ठगी सेट बचने का बेहतर उपाय है ।