कुतियाना के नन्हे खिलाड़ी रिशांक ने शतरंज में जीता स्वर्ण पदक, नंदलाल बैनीवाल ने दी बधाई
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
पानीपत में आयोजित अंडर-11 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुतियाना के विद्यार्थी रिशांक पुत्र सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर सिरसा जिले को गौरवान्वित किया है। रिशांक की इस उपलब्धि से विद्यालय, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
इस शानदार सफलता पर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान एवं जिला प्रधान नंदलाल बैनीवाल ने रिशांक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रिशांक के माता-पिता तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षक शेर सिंह और छोटू राम को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा, प्रोत्साहन और निरंतर मार्गदर्शन मिले तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करते हैं। रिशांक की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
