home page

सड़क दुर्घटनाएँ केवल लापरवाही का परिणाम

 | 
Road accidents are simply the result of carelessness
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय, सीडीएलयू के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सिरसा के एएसपी फैसल खान ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा नशे में गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों से सड़क सुरक्षा को पाठ्यचर्या और जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ट्रैफिक ऑफिसर सौरव ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को जीवन की सुरक्षा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ केवल लापरवाही का परिणाम होती हैं, जिन्हें यातायात नियमों के पालन से रोका जा सकता है।
इस अवसर पर डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. निवेदिता ने कहा कि युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है, क्योंकि वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देंगे। शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. मीना कुमारी ने मेहमानों का स्वागत किया और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा से संबंधित छोटी-छोटी सावधानियों से सभी को अवगत करवाएं जिससे न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की भी जान बच सकती हैं। इस अवसर पर एसएचओ ट्रैफिक शमशेर सिंह सहित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।