रोडवेज कर्मचारियों का सम्मेलन 22 को, नए हरियाणा रोडवेज संघर्ष मोर्चा पर लगेगी मुहर
mahendra india news, new delhi
सांझा मोर्चा सिरसा की 22 अगस्त को समस्त हरियाणा रोडवेज की यूनियानों की एकता बनाए रखने के लिए हो रही मीटिंग के समर्थन में शुक्रवार को रोडवेज डिपो में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सिरसा डिपो की सभी कार्यरत यूनियनों ने भाग लिया। सांझा मोर्चा सिरसा ने मीटिंग में सांझा मोर्चा को अलग एक मोर्चा बनाने के लिए सर्व सम्मति से हरियाणा रोडवेज संघर्ष मोर्चा के नाम से नए नाम का अनुमोदन किया है।
इस मीटिंग में 22 अगस्त को हरियाणा रोडवेज संघर्ष मोर्चा के नाम से हो रहे नए मोर्चे के गठन के लिए एजेंडा निर्धारित किया गया है। हरियाणा रोडवेज में कार्यरत सभी 15 यूनियनों ने इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी सहमति जताई है। कल 22.8.2026 को सिरसा की तहसील चोपटा में इस महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है,
जो कि सिर्फ और सिर्फ हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की समस्याओं, विभागीय समस्याओं को देखते हुए , (हरियाणा रोडवेज संघर्ष मोर्चा के नाम से) एक सांझा मंच बनाने पर मुहर लगाई जाएगी। हरियाणा रोडवेज में कार्यरत सभी यूनियनें 11:00 बजे चौपटा में आयोजित सम्मेलन में बढ़चढ़कर भाग लेंगी।
