home page

परिवहन मंत्री की वायदा खिलाफी के खिलाफ 13 अगस्त को रोडवेज कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

 | 
Roadways employees to protest on August 13 against the Transport Minister's failure to keep promises

mahendra india news, new delhi
 परिवहन मंत्री की वायदा खिलाफी के खिलाफ 13 अगस्त को डिपो में रोडवेज कर्मचारी दो घंटे विशाल प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के घोषित डिपो स्तर पर दो घण्टे के विशाल प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के सभी डिपो के सभी पदाधिकारी कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। प्रेस के नाम जारी ब्यान में निशान सिंह राज्य प्रधान, जयवीर घणघस राज्य महासचिव व डिपो प्रधान रिछपाल सिंह संधू व सचिव सुरेंद्र बैरागी ने संयुक्त रूप से बताया कि परिवहन मंत्री द्वारा कर्मचारियों से किए गए वादे पर अमल नहीं कर रहे हंै।

नेताओं ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। नेताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री की वादा खिलाफी के विरोध में 13 अगस्त को हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि देना, जोखिम वाली ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना, चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर पदोन्नति देना शामिल है। इसके अलावा 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने, 2018 में भर्ती कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने तथा एचकेआरएन के माध्यम से लगे परिचालकों सहित सभी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि घाटे का सौदा साबित हो रही इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था को समाप्त किया जाए, कर्मचारियों को पहले की तरह अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए, कार्यालय सहायकों के पदों में बढ़ोतरी कर लिपिकों की पदोन्न। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने वादे को निभाएं अन्यथा रोडवेज का कर्मचारी बड़े आंदोलन की और बढ़ेगा
फोटो: