home page

हरियाणा रोडवेज बसों का जींद से अमृतसर-लुधियाना जाने का रूट बदला, यहां से होगा संचालन

 | 
Route of Haryana Roadways buses from Jind to Amritsar-Ludhiana changed; operations to run via this route

mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज विभाग ने जींद से अमृतसर व लुधियाना जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया है। इससे पटियाला चौक के बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। रोडवेज जींद डिपो प्रबंधन ने अमृतसर और लुधियाना रूट पर जाने वाली बसों के लिए नये संचालन आदेश जारी किया है। महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि बसों के संचालन को लेकर चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मार्ग और स्टापेज का ही इस्तेमाल करें।

बता दें कि इन रूटों की बसों को निर्धारित मार्ग के मुताबिक कैथल फ्लाईओवर के नीचे से होकर गुजरेगी। रोडवेज बसों को शहर के अंदर अनावश्यक रूप से इंट्री नहीं करने दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इस संदर्भ में डिपो प्रबंधन की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित रूट के बजाय बसों का संचालन शहर के अंदर करने पर संबंधित बसों के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन ने ड्राइवर व परिचालकों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

अमृतसर और लुधियाना रूट की बसें कैथल फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाती थी। इस कारण से इन बसों में सफर करने वाली सवारियों को बस पकडऩे के लिए मुख्य बस स्टैंड तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों के वक्त और अतिरिक्त आवागमन दोनों की बचत होगी।